उत्तराखंड संस्कृत विवि का दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को
हरिद्वार, सितम्बर 7 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहमति दे दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने यमुना कॉलोनी स्थित संस्कृत शिक्षा मंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात कर दीक्षांत समारोह की तैयारियों और आयोजन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मंत्री को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। विवि के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने संस्कृत विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवनों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए भी मंत्री को आमंत्रित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने संस्कृत ज्ञान परंपरा विषय पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.