आगरा, जुलाई 3 -- उत्तराखंड में हो रही तेज बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी उफान पर है। मैदानी क्षेत्रों में भी लगातार मानसून की बारिश जारी रही तो कुछ दिनों में इसका असर गंगा नदी पर देखने को मिलेगा। कासगंज में गंगानदी में फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं हैं। प्रशासन व सिंचाई विभाग ने गंगा में बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम बनाकर नदी के जलस्तर पर नजर रखेगा। पटियाली क्षेत्र में गंगा किनारे हुए बाढ़ रोधी कार्यों से फिलहाल बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश का पानी बैराजों भर रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 10698 क्यूसेक पानी, गंगा का जलस्तर बढ़ा शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में मात्र 1727 क्यूसेक पानी छोड़ा है। ...