देहरादून, फरवरी 19 -- देहरादून। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक प्रदेश सम्मेलन 22 फरवरी को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की देख रेख में गुरुकुल परिसर में आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश के 11 राजकीय विश्वविद्यालयों के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर व गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारी भाग लेंगे। महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत व महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम सत्र में भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली में संस्थागत स्वायत्तता विषय पर चर्चा होगी। आयोजन समिति के अनुसार करीब 300 कर्मचारी शामिल होंगे और कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहेंगे। आयोजकों ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...