देहरादून, मई 4 -- हरिद्वार। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियां एक समान होने का परीक्षार्थियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर कार्यकर्ता और प्रदेश के अन्य जिलों से आए परीक्षार्थियों ने विरोध करते हुए उप सचिव डॉ प्रशांत कुमार से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस महासचिव उत्कर्ष वालिया ने बताया कि 9 और 10 मई को यूपी और उत्तराखंड में एक साथ परीक्षा है। यूपी ने इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी, जबकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बाद में जारी की है। कई परीक्षार्थियों ने दोनों जगह से आवेदन किया हुआ है। उनके साथ धोखा हो रहा है। ऐसे में वह कैसे परीक्षा दे सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...