हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय पुरुष यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 21 फरवरी तक चंपावत के गोरल चौड़ मैदान में होगा। डीएसओ डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि नैनीताल जिले की टीम के चयन के लिए ट्रायल 17 फरवरी शाम 3 बजे मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में होगा। इच्छुक खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 या उसके बाद होनी चाहिए। खिलाड़ी उत्तराखंड स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ ट्रायल से पहले वॉलीबॉल कोच श्याम भट्ट से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...