उत्तराखंड में UKSSSC ने निकाली SI के 200 पदों पर भर्ती, 35 वर्ष तक के ग्रेजुएट युवा करें आवेदन
देहरादून, नवम्बर 26 -- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस और आबकारी विभाग के अंतर्गत वर्दीधारी उप निरीक्षक (समूह ग) के कुल 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर एक दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 200 रिक्त पदों में सबसे अधिक 93 पद उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा पीएसी और आईआरबी में प्लाटून कमांडर (पुरुष) के 81 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष/महिला) के 19 पद, पुलिस विभाग में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पद और आबकारी विभाग में उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।पद, वेतन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.