नई दिल्ली, मई 2 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल Rs.1252 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इन योजनाओं में आधारभूत ढांचे के विकास, पेयजल व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत त्रिवेणी घाट के पुनर्विकास के लिए Rs.115 करोड़ और हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत नॉर्थ हर की पौड़ी विकास कार्यों के लिए Rs.69.06 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित 28.605 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें 18 गांवों में भूमि प्रतिकर के लिए Rs.25.13 करोड़ और वन भूमि ह...