देहरादून, सितम्बर 19 -- उत्तराखंड में देश में नीट यूजी स्टेट कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिलों को लेकर छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच का दायरा बढ़ गया है। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को 370 संदिग्ध उम्मीदवारों की लिस्ट सौंपकर स्थायी निवास समेत तमाम प्रमाण-पत्रों की पड़ताल की मांग उठाई। इस पर मंत्री ने जिलाधिकारियों से एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। उनका कहना है कि जांच के बाद वास्तविक हकदारों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी कोटे से प्रवेश पाने वाले पांच उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्र फर्जी मिले थे। इनके प्रवेश निरस्त किए गए और स्थायी निवास प्रमाणपत्र भी रद्द किए गए।एक ही स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर तीन-तीन दावे इस मामले में आरोपी तृप्ति, परी और खुशी ने स्वतंत्रत...