हरिद्वार, अगस्त 13 -- महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत उत्तराखंड में 70,556 समूहों को सहायता दी जा रही है। इनमें हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के 6,039 महिला स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल के लिखित जवाब में दी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने के बजाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लखपति दीदियों की संख्या 3 लाख पार, 2026-27 में 1.12 लाख का लक्ष्य उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ...