देहरादून, दिसम्बर 28 -- उत्तराखंड में 191 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। यहां योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण और अन्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में 12 करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई। शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों की हर समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक हमारे राज्य के विकास की सबसे मजबूत नींव हैं। सरकार का दायित्व है कि जो लोग प्रदेश के विकास में भूमिका निभाते हैं, उनका एवं उनके परिजनों का भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.