नई दिल्ली, जून 9 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये नियुक्तियां शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर की गई हैं। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके वर्षों के परिश्रम और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया है।रोजगार और स्वरोजगार पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा वर्तमान और भविष्य दोनों की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध करा...