उत्तराखंड में 2 दिन हीट स्ट्रोक, देहरादून-नैनीताल समेत 5 शहरों में IMD का अलर्ट
देहरादून, मई 21 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का रौद्र रूप शुरू हो गया है। देहरादून-हरिद्वार में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। देहरादून में पारा 40 पार हो गया। दोपहर में चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। मैदानी इलाकों में बुधवार को दोपहर के समय स्थिति सन बर्न (त्वचा झुलसने) जैसी हो गई। जिसके चलते बाजारों और मुख्य सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर गया है। लोगों को सन ग्लासेज एवं सिर, चेहरे पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.