देहरादून, अगस्त 28 -- उत्तराखंड में देहरादून से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के लिए एक सितंबर से प्रस्तावित GMOU की 11 'हिमगिरी' बस सेवाएं फिलहाल अटक गई हैं। हरिद्वार के एक ट्रांसपोर्टर की आपत्ति के बाद परिवहन विभाग संचालन को लेकर कानूनी राय ले रहा है। इसके बाद RTA अध्यक्ष की अनुमति से सेवाओं को मंजूरी मिलेगी। GMOU दून से पहली बार टिहरी, पौड़ी और चमोली के लिए बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी में था। राज्य परिवहन प्राधिकरण परमिट जारी कर चुका था और नौ बसों की समयसारिणी और किराया भी तय हो चुका था। लेकिन 13 अगस्त को हुई एक बैठक के बाद यह मामला अधर में लटक गया। दरअसल 13 अगस्त को आरटीए बैठक में परमिट पर सवाल उठने के बाद कानूनी राय लेने के निर्देश दिए गए। इस बारे में प्रक्रिया शुरू होने से एक सितंबर से संचालन की उम्मीद कम है। बसें चलने पर पहाड़ के द...