हल्द्वानी, जून 24 -- घर और प्रतिष्ठान में बिजली का स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर कनेक्शन कट जाएगा। ऊर्जा निगम ने केंद्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन के आधार पर नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। हल्द्वानी में उपभोक्ताओं को 48 घंटे की मोहलत दी गई है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। नोटिस के अनुसार 48 घंटे के अंदर मीटर नहीं बदलने पर बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऊर्जा निगम बिजली के पुराने मीटरों को बदलने की कार्रवाई कर रहा है। उपभोक्ताओं के लगातार विरोध से मीटर बदलने की गति धीमी बनी हुई है। मीटर बदलने के दौरान कई बार कार्मिकों और लोगों के बीच तनाव की स्थिति भी बन रही है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कई धमाकों की धमकी पर अलर्ट, कर्णप्रयाग वाली घटना से तार!उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने शुरू अब ऊर्जा निगम ने मीटर नहीं बदलने का विरोध कर रहे उप...