देहरादून, अप्रैल 25 -- उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के घंटों और नई समय सारिणी को लेकर मचा घमासान अब आर-पार की जंग में तब्दील होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून स्थित शिक्षा महानिदेशालय में शासन और शिक्षक संगठनों के बीच हुई अहम बैठक बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई। स्थिति यह रही कि करीब घंटों चली माथापच्ची के बाद भी दोनों पक्ष अपने-अपने स्टैंड पर अड़े रहे, जिसके चलते गतिरोध और गहरा गया है।बैठक में गरमाया माहौल दरअसल, शासन द्वारा स्कूलों का समय बढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही पूरे प्रदेश में शिक्षक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल रखा है। इसी भारी विरोध को देखते हुए शासन की पहल पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के सभागार में यह आपात बैठक बुलाई गई थी। बैठक की शुरुआत से ही माहौल में तल्खी साफ...