देहरादून, सितम्बर 4 -- उत्तराखंड में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने या किराये पर देने वालों के घरों पर गुरुवार को एसटीएफ और पुलिस ने एक साथ छापे मारे। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के दस स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान ठगी में इस्तेमाल खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी के करीब 2500 जवान लगाए गए। एडीजी वी. मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र, सेलाकुई थाना क्षेत्र और सुमननगर बिंदाल बस्ती में कार्रवाई की गई। हरिद्वार में सिडकुल, कलियर, ज्वालापुर क्षेत्र, नैनीताल में रामनगर के एक हिस्से और यूएसनगर में गदरपुर, दिनेशपुर को हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किया गया था। पुलिस टीमों ने यहां साइबर ठगी से जुड़े दस्तावेज और कई सामग्...