नई दिल्ली, मई 27 -- उत्तराखंड में सरकार व संगठन को चुनावी मंत्र देंगे नितिन नवीन----------------- -भाजपा अध्यक्ष का राज्य में 28 से 30 मई तक प्रवास यह भी पढ़ें- नितिन नवीन और राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा; भाजपा-कांग्रेस बढ़ाएंगे सियासी पारा --------- नईदिल्ली। विशेष संवाददातानितिन नवीन का प्रवास भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई से 30 मई तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। अपने प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आध्यात्मिक ए...