पीटीआई, मई 30 -- उत्तराखंड में तीन अलग-अलग जिलों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है। ये सड़के हादसे चमोली, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में हुए हैं। पहला हादसा शुक्रवार रात चमोली जिले के रूपकुंड रोड पर स्थित ल्वानी गांव के पास हुआ। यहां एक कार में परिवार के 6 लोग सवार थे और कार खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।रिश्तेदार का शव लेकर लौट रहे थे दरअसल परिवार देहरादून में अपने रिश्तेदार भजन सिंह के ईलाज के दौरान हुई मौत के बाद उनका शव लेकर बैंक लोहाजंग स्थित अपने गांव लौट रहा था। शव एम्बुलेंस में था जबकि परिवार दूसरी गाड़ी में सवार था। इस दौरान उनकी गाड़ी 400-500 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ...