देहरादून, अप्रैल 17 -- उत्तराखंड सरकार समाज कल्याण महकमे की विभिन्न योजनाओं में आय सीमा के साथ पेंशन की राशि में बढ़ोतरी करने जा रही है। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने गुरुवार को विधानसभा सभागार में हुई समीक्षा बैठक में अफसरों को इस बाबत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि विधवा और दिव्यांग पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 1875 रुपये कर दी गई है। बौना पेंशन और तीलू रौतेली पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 18 साल से कम थी उम्र, 40 साल की नौकरी के बाद खुला राज; टीचर पर ऐक्शन की तलवार पेंशन योजनाओं के लिए पात्रता से जुड़ी आय सीमा भी 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 तक करने की तैयारी है। मसूरी में बालिका इंटर कॉलेज के ...