हल्द्वानी, दिसम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड में वन एवं वन्यजीवों की रक्षा के लिए मंगलवार को 61 प्रशिक्षित वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) मिल गए। मौका था उत्तराखण्ड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी (एफटीआई) में आयोजित वन आरक्षी वर्ष 2025 प्रशिक्षण सत्र (द्वितीय) के दीक्षांत समारोह का, जहां छह महीने का कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रदेशभर के 61 वन आरक्षी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि इनमें पांच फॉरेस्ट गार्ड बीटेक पास, सात सेना से सेवानिवृत्त जवान और 15 बीएससी और एमएससी पास युवा भी शामिल हुए। एफटीआई में हुए प्रशिक्षण सत्र में कुल 61 वन आरक्षियों ने भाग लिया, जिनमें 13 प्रशिक्षु ससम्मान, 47 प्रथम श्रेणी तथा 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.