देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। ईद-उल-फितर के मौके पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने बड़ी पहल की है। बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स और सीईओ गिरधारी सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेश की करीब 500 वक्फ कमेटियां हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत किट बांटेंगी। इसके साथ ही शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील भी की गई है। ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी। वक्फ बोर्ड की ओर से बांटी जा रही इस किट में ईद की खुशियों का पूरा इंतजाम किया गया है। जरूरतमंदों को दी जाने वाली किट में दूध, सेवई, चीनी, चावल और ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए नए कपड़े भी शामिल किए गए हैं।वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने समाज के संपन्न और अमीर लोगों से विशेष आह्वान किया है...