हापुड़, जुलाई 28 -- गायों में लाइलाज बीमारी से पशु पालकों के होश उड़ गए हैं। इंसानों की चेचक की तरह गायों में चेचक( लम्पी रोग) ने पैर पसार लिए है। उत्तरांखड-सहारनपुर में अब गोवंशों में लंपी रोग फैलने के बाद वेस्ट यूपी के जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर सीवीओ ने उत्तराखंड-सहारनपुर से किसी भी गोवंश के क्रय विक्रय न किए जाने की अपील की है। हालांकि लंपी से बचाव के लिए 48 हजार वैक्सीन गायों को लगा दी गई है जबकि 38 हजार की डिमांड की जा रही है। वायरस के लिए नहीं वैक्सीन-

सीवीओ का बयान सीवीओ डॉ ओम मिश्रा ने बताया कि यह चेचक की तरह हैं। इसका वायरस वायरल की तरह काम करता है। यह 20 से 25 दिन रहती है। लम्पी नामक बीमारी का इलाज नहीं है। इसकी वैक्सीन जिले में 48 हजार गोवंशों को लगा दी गई है। इससे ग्रसित बीमारी के पशु को घर पर ही रखे, और...