देहरादून, जनवरी 4 -- प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेडियो ग्राफिक टेक्निशियनों ने अपने हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर नए संगठन का गठन किया है। शनिवार रात को हल्द्वानी के एक निजी होटल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन संघ का गठन किया गया, जिसमें दून मेडिकल कॉलेज में आरएसओ महेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष एवं इसी संस्थान के सीनियर रेडियोग्राफर संदीप राणा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों से जुटे टेक्निशियनों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें महेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष और संदीप राणा को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा उपेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन पाल को उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.