देहरादून, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड में घरेलू बिजली यूपी से महंगी है। यूपी में एक समय में घरेलू बिजली उत्तराखंड से महंगी थी लेकिन कुछ ही सालों में यूपी में सस्ती होती चली गई और उत्तराखंड में दाम बढ़ते गए। सिर्फ कमर्शियल बिजली ही यूपी से सस्ती है। इसके अलावा घरेलू, इंडस्ट्री व किसानों को मिलने वाली बिजली प्रदेश में यूपी से महंगी है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया है। इस नए टैरिफ में बिजली दरों में किसी भी तरह का कोई इजाफा नहीं किया है। बावजूद प्रदेश में घरेलू बिजली यूपी से अधिक महंगी है। यूपी में जहां अभी भी घरेलू बिजली 5.81 रुपये यूनिट मिल रही है। उत्तराखंड में यही बिजली 6.16 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिल रही है। इंडस्ट्री को यूपी में 7.96 रुपये और उत्तराखंड में 8.24 रुपये यूनिट की दर से दिया जा रहा है। किसानों...