देहरादून, जून 2 -- उत्तराखंड के मौसम इस हफ्ते लगातार उलटफेर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते 8 जून तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। खासतौर पर 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों पर इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में छिटपुट स्थ...