देहरादून, अक्टूबर 7 -- उत्तराखंड में सोमवार को पहाड़ों से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में भारी कमी दर्ज की गई। उधर, मसूरी में सोमवार को ओले पड़े। ठंड बढ़ने पर लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। बारिश से 24 घंटे के भीतर दून में तापमान साढ़े छह डिग्री तक गिर गया। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा,सोमवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ,रात में तापमान 21 डिग्री तक पहुंच रहा है। मोहकमपुर में 9.7, यूकॉस्ट में 12, हाथीबड़ला में 12.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मसूरी में सोमवार को बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे यहां पर ठंड बढ़ गई। मौसम का मिजाज सुबह से शाम तक कई बार बदला। घना कोहरा भी छाया रहा। अधिक बारिश से पह...