देहरादून, मार्च 6 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर ऊंची चोटियों पर 7, 8, 9, 10, 11 और 12 मार्च को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बारिश या बर्फ गिर सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आएगा। उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदलने का अनुमान है।कैसा रहेगा तापमान? अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। उत्तर पश्चिमी भारत के इलाकों में चार दिन बाद अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस जबकि आसपास के ...