उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक; 8 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मैदानों में गर्मी
देहरादून, मई 15 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में जहां हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाओं का दौर है, वहीं मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव से उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, एक दिन का स्टॉक बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.