देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों में आगामी तीन दिन तेज बारिश के आसार हैं। देहरादून समेत 10 जिलों में आज बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान और अलर्ट जारी किया है। देहरादून , नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी , पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों में 18 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है । 21 जुलाई को बागेश्वर जनपद में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार, दून में स्कूल और आंगनबाड़ी में आज छुट्टी बारिश के कारण कहीं-कहीं भूस्खलन, चट्टान गिरना एवं मलबा आने की संभावना है।भूस्खलन...