नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Uttarakhand Madrasa Board: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और मदरसों के संचालन को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अब मदरसा बोर्ड को भंग किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा का स्तर समान हो और सभी बच्चों को एक जैसी आधुनिक शिक्षा मिल सके। मुख्यमंत्री धामी ने यह बड़ी घोषणा उत्तरी हरिद्वार स्थित अखंड परमधाम आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। वे यहां स्वामी परमानंद गिरि के 71वें संन्यास जयंती महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज्य की भावी शिक्षा नीति और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- यूके बोर्ड: ...