उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, 4.1 तीव्रता से हिली धरती; गोपेश्वर से 14 किमी दूर
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह जोशीमठ के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र गोपेश्वर से करीब 14 किलोमीटर दूर जोशीमठ के पास बताया गया है। किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बीते 13 नवंबर को पिथौरागढ़ में भी 4.2 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र चमोली जिले में गोपेश्वर के आसपास था। भूकंप की तीव्रता 4.1 होने की जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मदरसों का नया सिलेबस: दीन संग संविधान और संस्कृति भी पढ़ेंगे छात्र13 नवंबर को पिथौरागढ़ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.