हल्द्वानी, जुलाई 3 -- BAT BMS Hack E-Rickshaw: उत्तराखंड सहित देश के कई शहरों में इनदिनों ई-रिक्शा चलते-चलते बंद हो जा रहे हैं। खासकर ई-रिक्शा संचालकों में ईवी के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने वाले मोबाइल ऐप के गलत इस्तेमाल से दहशत है। 'बीएटी बीएमएस' नाम के चाइनीज मोबाइल ऐप ने उनकी नींद उड़ा रखी है। शरारती तत्व इस ऐप के जरिए राह चलते ई-रिक्शा की बैटरी पर टेक्निकल अटैक कर रहे हैं। इससे ई-रिक्शा के पहिए थम जा रहे हैं। हल्द्वानी में अब तक 400 से अधिक ई-रिक्शा के साथ यह घटना घट चुकी है। रामनगर में गुरुवार को ई-रिक्शा संचालकों ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई।ऐसे किया जा रहा ऐप का दुरुपयोग ई-रिक्शा में लिथियम-आयन बैटरी की देखरेख के लिए एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) डिवाइस लगा होता है। यह ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से कनेक्ट ह...