देहरादून, दिसम्बर 11 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीवों के हमलों की लगातार बढ़ती घटनाओं के मद्दनेजर गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ को हटाने के आदेश दिए हैं। गुरूवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वन विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे हाईअलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज वन विभाग के सभी अफसरों को सचिवालय बुलाकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.