देहरादून, अगस्त 4 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी मौसम विभाग ने देहरादून-नैनीताल समेत प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 5 पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की आशंका है। तेज बारिश से देहरादून के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। उधर, यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद हो गया है।आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में मोहकमपुर में 29 मिमी, चकराता में सात मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सोमवार को दून का अधिकतम पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।...