देहरादून, मई 9 -- चंपावत प्रकरण में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर सरकार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आया। शनिवार को महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने पिथौरागढ़ और यूएसनगर में कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किए और पुतले जलाए। भाजपा के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में यह कार्यक्रम 11 मई तक लगातार चलेगा। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने शनिवार मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार महिलाओं, युवाओं एवं समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सदैव महिला सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के पक्ष में खड़ी रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने का काम किया है। भट़्ट ने आरेाप लगाया कि विपक्षी दल सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बनाना चा...