देहरादून, नवम्बर 19 -- Uttarakhand Election: उत्तराखंड की सियासी रणभूमि में इस बार भी बड़े राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय और छोटे राजनीतिक दलों की भरमार देखने को मिलेगी। राज्य में छह मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अलावा 27 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल चुनावी ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। भाजपा-कांग्रेस के अलावा 30 अन्य दल इस बार कई सीटों पर खेल बिगाड़ सकते हैं। अधिकांश पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दल नेपथ्य में रहते हैं, लेकिन जैसे ही चुनाव की आहट होती है, ये सक्रिय होकर प्रत्याशी मैदान में उतार देते हैं। 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में ऐसे महज 13 दल थे। 2007 में यह आंकड़ा बढ़कर 18 पर पहुंच गया। इसके बाद के चुनावों में भी इनकी संख्या घटती-बढ़ती रही। यह भी पढ़ें- CM धामी के प्रोग्राम में तोड़फोड़: 4 कांग्रेस नेता गिरफ्तार, व...