हल्द्वानी, मार्च 19 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में मनचलों ने सरेराह सड़क पर 20 मिनट तक दहशत मचाई, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बुलेट सवार दो युवकों ने युवती का पीछा किया। बुलेट अड़ाकर उनकी बाइक रोकी और छेड़छाड़ की, उसे घर छोड़ने आए युवक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामपुर रोड निवासी पीड़िता ने बताया कि 16 मार्च को वह राजपुरा में अपनी सहेली के जन्मदिन में गई थी। रात करीब दस बजे सहेली का भाई उसे बाइक से घर छोड़ने निकला। रोडवेज स्टेशन के पास स्टेडियम वाली गली में पहुंचते ही बुलेट सवार दो युवकों ने बदतमीजी शुरू कर दी। उन्होंने बुलेट पर सायरन बजाते हुए पीछा किया। पीछा करते हुए दोनों आरोपी जेल चौराहे के पास पहुंचे और बाइक के आगे बुलेट अड़ा दी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.