अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- अल्मोड़ा। राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्र-छात्राएं सात अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। राज्य के अधीन आने वालों तीनों विश्वविद्यालयों एसएसजे, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन विवि से जुड़े सभी कॉलेजों में बीएड व एमएड में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड व एमएड प्रवेश परीक्षा- 2026 होनी है। शासन की ओर से इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एसएसजे विवि को दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार से पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए हैं। एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को लिंक http://ukentrance.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी ...