विनोद मुसान। देहरादून, जनवरी 31 -- उत्तराखंड में अब डेवलपर्स अपने घर का सपना संजोए लोगों के पैसों से नहीं खेल सकेंगे। जिस प्रोजेक्ट के लिए लोगों से पैसा लिया है, वह पैसा शत-प्रतिशत उसी प्रोजेक्ट में खर्च करना होगा। इसके लिए उत्तराखंड रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए डेवलपर्स के लिए एक सख्त वित्तीय अनुपालन ढांचा लागू किया है।अलग-अलग बैंक अकाउंट रखने होंगे उत्तराखंड में रियल एस्टेट में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से रियल एस्टेट प्रमोटरों को प्रत्येक पंजीकृत परियोजना के लिए तीन अलग-अलग बैंक खाते रखने होंगे। जिनकी पूरी निगरानी रेरा की ओर से की जाएगी। इस सुधार का उद्देश्य धन के दुरुपयोग को रोकना, जवाबदेही बढ़ाना और राज्य भर में घर खरीदारों के हितों की रक्षा करना है। पहला, संग्रह खाता होगा, जिसमें ग्राहकों से मिल...