देहरादून, मार्च 27 -- Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज चमक के साथ बारिश देखी गई है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम खराब रहने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में मौसम की उठापटक देखी जाएगी। अलग-अलग जिलों में चोटियों पर बर्फबारी के संकेत हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्...