देहरादून, अक्टूबर 29 -- देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी सहित नौ जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम के इस अचानक बदलाव से राज्य में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...