देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। अंबेडकर जयंती पर इंसानियत मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में रविवार को कार्यक्रम हुआ। सतीश धौलाकंडी और त्रिलोचन भट्ट ने जन गीत गाए। वक्ताओं ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की, आज उसी संविधान का उल्हंघन हो रहा है। सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...