देहरादून, फरवरी 6 -- Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड का मौसम भी बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द एक वेदर सिस्टम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। IMD ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, ऊंची चोटियों पर बौछारें पड़ने या बर्फबारी की संभावना है।एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 9 को इन जिलों में बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 9 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर...