देहरादून, अक्टूबर 29 -- उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड वर्कचार्ज कर्मचारी 62 वर्षीय गोपाल सिंह बोरा पेंशन की लड़ाई-लड़ते जान गंवा बैठे। गोपाल सिंह देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में चल रहे पेंशनर्स के धरने में शामिल होने 14 अक्टूबर को धारी, नैनीताल से आए थे। तबीयत बिगड़ने पर बेटा आकर उन्हें ले गया था। हल्द्वानी के डॉक्टरों ने उन्हें लकवे का अटैक पड़ने की बात बताई थी। जिस पर बाजपुर के एक डॉक्टर से इलाज करवाकर घर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार को यमुना कॉलोनी धरना स्थल पर आंदोलनरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोपाल सिंह बोरा के निधन की सूचना मिली तो सभी सन्न रह गए। अभी दस दिन पहले गोपाल सिंह उनके साथ धरने पर डटे थे। इसी दौरान तबियत बिगड़ने लगी तो साथियों ने उनके बेटे को फोन कर देहरादून बुलाया था। बेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.