उत्तराखंड में पूरी तरह सक्रिय हुआ मॉनसून, शुक्रवार को दो जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
देहरादून, जुलाई 3 -- उत्तराखंड के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार को कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। ऐसे में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने और एहतियाती उपाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.