देहरादून, नवम्बर 22 -- 15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाई गई दरें उत्तराखंड में 21 नवंबर 2026 तक स्थगित रहेंगी। इस अवधि में मौजूदा फीस ही ली जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। इस फैसले का राज्य के हजारों वाहन मालिकों को इसका लाभ मिलेगा।सीएम ने दी राहत फीस में बढ़ोतरी के मामले पर परिवहन कारोबारियों ने मुख्यमंत्री से राहत देने की मांग की थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने परिवहन सचिव को इसकी अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए थे।राज्य में बेहद कम है शुल्क राज्य में वर्तमान में दोपहिया का वर्तमान फिटनेस शुल्क 200 से 400 रुपये, तिपहिया वाहन का 400 से 600 रुपये, मध्यम और भारी वाहन का फिटनेस शुल्क 600 से 1000 रुपये है। वहीं, केंद...