मंगलौर, जून 27 -- उत्तराखंड के रुड़की जिले के लिब्बरहेड़ी गांव में पानी के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार जमीन घोटाले में IAS सहित10 पर केस, आरोपियों के घरों पर छापेमारी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव लिब्बरहेड़ी में शुक्रवार को पानी के मुद्दे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोली मोहित उर्फ मोंटी के हाथ में जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।...