देहरादून, दिसम्बर 31 -- Western Disturbance: नए साल पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात का खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिसके चलते कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। बर्फबारी की स्थिति में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- सर्दी में भी धधके उत्तराखंड के जंगल, भीषण आग से एक हेक्टेयर से अधिक वनसंपदा खाक यह भी पढ़ें- नए साल पर उत्तराखंड में माइनस 15 डिग्री तक जाएगा पारा, मसूरी-नैनीताल का मौसमबारिश और बर्फबारी की...