ऋषिकेश, मार्च 28 -- कोतवाली ऋषिकेश की आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार आधी रात को होटल नवरंग में पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने नेपाली थीम पर शुरू हुए कसीनो को पकड़ा है। मौके पर करीब 20 हजार कॉइन, नकदी, 6 बोतल शराब, 20 रुपए के नकली नोट और अनगिनत ताश की गड्डी मिली हैं। पुलिस ने करीब 10 महिला डांसरों समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली के साथ लोकल और जनप्रतिनिधि भी शामिल होने की जानकारी मिली है।छापेमारी से मचा हड़कंप, होटल सील पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीओ नीरज सेमवाल के नेतृत्व में होटल पर अचानक छापेमारी की। पुलिस को देखते ही होटल में अवैध रूप से कसीनो ...