रुद्रप्रयाग, जून 21 -- कर्णप्रयाग में गत 16 जून को निहंगों के स्थानीय लोगों पर तलवारों से हमले की घटना के बाद रुद्रप्रयाग में निहंगों ने नया हंगामा किया। हेमकुंड साहिब से यात्रा कर आए निहंगों ने यहां नगरासू गुरुद्वारा में गुरुद्वारा के सेवादार से मारपीट कर दी। एक यात्री को बंधक बनाया। पत्थर लेकर गुरुद्वारा की छत पर चढ़ गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि वे कर्णप्रयाग में हुई घटना पर स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन के आपत्ति दर्ज नहीं करने से नाराज हैं। आरोप है कि निहंगों ने गुरुद्वारा के सेवादार और एक बाबा से मारपीट की। एक यात्री को बंधक बनाया। घटना के बाद कुछ निहंग हाथों में पत्थर गुरुद्वारा की छत पर चढ़ गए। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गुरुद्वारा में तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां...